Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बरसात, IMD ने अगले दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में शनिवार को आज अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। IMD के अनुसार, केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, वहीं 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने दो जिलों, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather
आज मौसम रहेगा साफ
IMD द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। वहीं बाकी बचे 7 जिलों पंचकूला,अंबाला यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather
27 जुलाई को बारिश
24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 जुलाई से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को 2 जिलों सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर बाकी सभी 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत हिसार, जींद, भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। Haryana Weather
इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather
28 जुलाई को अलर्ट
28 जुलाई को पूरे हरियाणा में मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने 28 तारीख को सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather
वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है साथ ही इन 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

