रेवाड़ी: शहीद जवान सतीश का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अनंतनाग में लगी थी गोली
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए रेवाड़ी के CRPF जवान सतीश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव मामड़िया आसमपुर पहुंचा। गांव में मातम, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
रेवाडी़: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रेवाड़ी के CRPF जवान की गोली लगने से मौत हो गई। सीआरपीएफ रिपोर्ट के अनुसार, सतीश (39) के सिर में गोली लगी थी। गोली की आवाज सुनकर सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सतीश का शव जमीन पर नीचे पड़ा हुआ था, जबकि उसकी राइफल पास में ही पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है सतीश की राइफल से गोली चलने से ही उसकी मौत हुई है। स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।
सतीश का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम करीब चार बजे पैतृक गांव मामड़िया आसमपुर पहुंचा। सतीश की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीण घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं।

