Rewari School Bus Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूल बस और कैंटर की जोरदार टक्कर; टला बड़ा हादसा

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा! मसानी बैराज के पास स्कूल बस और कैंटर की भीषण टक्कर। बस में सवार थे राठ इंटरनेशनल स्कूल के 20 बच्चे, सभी सुरक्षित।

 
Haryana Road Accident Today Updates 2026

रेवाड़ी  : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसानी बैराज के पास खलियावास क्षेत्र में स्कूल बस और आयशर कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। 
 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल के करीब 20 बच्चे स्कूल बस में सवार होकर दिल्ली-गुरुग्राम टूर पर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास सामने से आ रहे कैंटर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस चालक और कैंटर चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर पलट गया था, जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।