Drug Smuggling Arrest Rewari: हरिनगर में किराए के कमरे पर पुलिस की रेड, गांजे के बंडल और डिजिटल तराजू बरामद

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में सीआईए टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 44 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 
ganja seized in Rewari

रेवाड़ी। हरियाणा में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारूहेड़ा के मोहल्ला हरिनगर से 2 किलो 44 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव रानीताल का रहने वाला अमित शर्मा है, जो फिलहाल हरिनगर में किराए के मकान में रह रहा था।

🔍 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी: शराब की पेटियों के नीचे छिपाए गए थे गांजे के बंडल

पुलिस को 21-22 अक्टूबर की रात को सूचना मिली थी कि हरिनगर की गली नंबर-4 में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान शराब की खाली पेटियों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के दो बड़े बंडल, एक डिजिटल तराजू, पॉलीथिन और स्टेपलर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था।