रोहतक कैफे ब्लास्ट: घरेलू सिलेंडर फटने से मची तबाही, 50 मीटर दूर गिरे टुकड़े

रोहतक के एक कैफे में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग। धमाके से आसपास की इमारतों के शीशे टूटे। कैफे संचालक फरार, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू।

 
दमकल विभाग रोहतक

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक कैफे में सिलंडर फटने की खबर सामने आई है। प्रशासन द्वारा घरेलू सिलेंडर पर रोक लगाने के बावजूद भी एक कैफे में धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल किया  जा रहा था, जिसमें ब्लास्ट होने से कैफे में भयानक आग लग गई। सूचना पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। 

ब्लास्ट होने से 50 मीटर दूरी पर गिरे सिलंडर के टुकड़े

धमाका इतना भयानक था कि आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए और सिलेंडर का टुकड़ा करीबन 50 मीटर दूर एक घर में जा गिरा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन कैफे संचालक फरार हो गया है पुलिस के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

वहीं दूसरी और पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे हैं फिलहाल शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का कारण बताया जा रहा है।  इस मामले में जांच की जाएगी। वहीं पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह बताया कि अंदर बैठकर काम कर रहे थे, अचानक से तेज धमाका हुआ। बाहर जाकर देखा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था वही दमकल विभाग अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर का काबू पा लिया गया है फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी जानी माल का नुकसान नहीं हुआ है।