Haryana Narcotics Control Action: ड्रग इंस्पेक्टर मंदीप मान की संयुक्त टीम ने की चेकिंग, केमिस्ट संचालकों में मचा हड़कंप

रोहतक में ड्रग और नारकोटिक्स विभाग की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी। मदीना गांव में प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर सख्त हिदायत।
 
Madina village medical store check

रोहतक : रोहतक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग विभाग और नारकोटिक्स विभाग की टीमों ने देर रात तक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इसी कड़ी में मदीना गांव में ड्रग इंस्पेक्टर मंदीप मान और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दवा दुकानों को चेक किया। टीम की कार्रवाई देर रात तक जारी रही और मेडिकल स्टोर पर रखी दवाइयों के स्टॉक व दस्तावेजों की जांच की गई।

वीओ:-1 ANC की टीम ने जिले के अलग अलग गांव व शहर के विभिन्न इलाकों में कैमिस्ट की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है,जांच के दौरान मदीना गनव में एक दुकान पर प्रतिबंधित दवाइयां मिलने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने दुकानदार को सख्त हिदायत दी कि बिना अनुमति और नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा की बिक्री न की जाए। अधिकारियों ने दवाइयों की बिक्री और स्टॉक से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

वीओ:-2 ड्रग इंस्पेक्टर मंदीप मान ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीमें मेडिकल स्टोरों पर अचानक जांच कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री न हो। बताया जा रहा है कि जिले में अलग-अलग टीमों ने कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना और युवाओं तक नशीली दवाइयों की पहुंच रोकना है। विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।