Rohtak LPG Crisis: रोहतक में गैस सिलेंडर के लिए मची त्राहि-त्राहि; सुबह 7 बजे से लग रही लंबी कतारें, पुलिस की मौजूदगी में बंट रहे सिलेंडर

रोहतक में रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुकिंग के बावजूद समय पर सप्लाई न मिलने से एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है। जानें क्या है गैस किल्लत की असल वजह।

 
LPG Supply Update Rohtak

रोहतक : शहर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे लोग परेशान हैं। कई उपभोक्ता लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

गैस लेने के लिए लोग सुबह करीब 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई जगह पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। महिलाओं की भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं और कई लोगों का नंबर शाम तक आ रहा है।

गैस एजेंसी मैनेजर प्रताप जैन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी पर हर रोज गाड़ी आ रही है, लेकिन लोग ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है।