Rohtak News: रोहतक में 13 साल की मासूम लापता, पड़ोसी युवक पर अपहरण का शक

रोहतक में दिहाड़ी मजदूर की 13 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप। पुलिस की छापेमारी जारी।

 
दिहाड़ी मजदूर की बेटी लापता

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर की 13 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार के लोगों ने पड़ोस के रहने वाले युवक पर शक जताया है। 

नाबालिग के पिता ने कहा कि  22 मई को वह और उनकी पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए चले गए। जब वह घर लौटे तो पता चला कि उनकी 13 साल की बड़ी बेटी घर पर नहीं है। वहीं जब आस-पड़ोस में देखा तो कहीं भी उनकी बेटी की कोई खोजखबर नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

परिजनों ने पड़ोस के युवक पर जताया है। युवक उनकी बेटी को कहीं बहला-फुसलाकर ले गया है। फिलहाल पुलिस लड़की की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।