Iran-US War Update: कतर में फंसे रोहतक के सुरेंद्र ने भेजे मिसाइल हमले के वीडियो; परिजनों ने सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कतर में फंसे रोहतक के गांव मायना निवासी मर्चेंट नेवी कर्मचारी सुरेंद्र ने मिसाइल हमले के वीडियो साझा किए हैं। डरे हुए परिजनों ने भारत सरकार से कतर में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। जानें ताजा अपडेट।

 
हरियाणा न्यूज आज

रोहतक : सूचनाएं आ रही है कि ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया है वो हमला कतर में भी हुआ है। कतर में बहुत से भारतीय फंसे हैं जिसमें से एक हरियाणा के रोहतक के गांव मायना के सुरेंद्र भी शामिल हैं। 

बता दें कि सुरेंद्र ने सोशल मीडिया पर मिसाइल चलने वीडियो अपलोड किए थे। हमले के बाद सुरेंद्र ने परिवार से भी बात की। परिवार से बात कर सुरेंद्र ने अपने आप को महफूज बताया। परिवार में डर का माहौल बना हुआ है तथा सरकार से भारतीयों जल्द कतर से वापस लाए जाने की अपील की। सुरेंद्र 30 साल से मर्चेंट नेवी में हैं और 3 साल से कतर में काम कर रहे हैं।