Sant Ravidas 650th Birth Anniversary Yatra: काशी की पवित्र माटी लेकर पूरे देश में भ्रमण करेगी कलश यात्रा, बंतो कटारिया का बड़ा बयान
चंडीगढ़: भाजपा नेत्री बन्तो कटारिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर काशी के शुरू हुई पवित्र कलश यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। जिसमें हरियाणा पूरी श्रद्धा, सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी के साथ अपना योगदान देगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए विधिवत रवाना किया गया।
बन्तो कटारिया कहा कि यह यात्रा आगामी 20 फरवरी 2027 तक देशभर में भ्रमण कर संत गुरु रविदास के समता, न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। हरियाणा के सभी संगठनात्मक जिलों के माध्यम से यह पवित्र कलश गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुंचेगा। समाज को जोड़ने का कार्य करेगा।
बन्तो कटारिया ने कहा काशी से लाई गई पवित्र माटी इस सत्य का प्रतीक है कि मिट्टी की कोई जाति, धर्म या ऊंच-नीच नहीं होती। उनके समरसता के संदेश को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर जीवन में उतारा जाए। उन्होंने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जिला अध्यक्षों और श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे पवित्र कलश यात्रा को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए संत गुरु रविदास के समरसता, सेवा, समानता और मानवता के संदेश को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

