हरियाणा की बेटी सविता पूनिया खेत को मैदान बनाकर बनीं भारतीय हॉकी टीम की कप्तान, पढ़ें सफलता की कहानी
Nov 12, 2024, 09:37 IST
हरियाणा के खिलाड़ी देश विदेशों में हरियाणा का नाम चमका रहे हैं। जब भी खिलाड़ियों का जिक्र हो और हरियाणा के खिलाड़ियों का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। हरियाणा के सिरसा की रहने वाली हॉकी स्टार सविता पूनिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। खेत को मैदान बनाकर हॉकी का अभ्यास करने वाली सविता पूनिया ने इंटरनेशनल स्तर पर बुलंदियों को छू लिया है।

