गुरुग्राम: शीतला माता मंदिर मेला शुरू, ट्रैफिक पुलिस ने बदला रूट; देखें नया मैप!

शीतला माता मंदिर चैत्र मेले में उमड़ी 50 हजार से ज्यादा भक्तों की भीड़। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 4 अप्रैल तक के लिए जारी किया रूट डायवर्जन। जाम से बचने के लिए पढ़ें पूरी एडवाइजरी।

 
गुरुग्राम मंदिर मेला रूट

गुड़गांव : चैत्र मेले के कारण शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। नवरात्रे के दौरान यहां आने वाले भक्तों की संख्या भी 50 हजार से पार हो गई है। ऐसे में शीतला माता मंदिर रोड पर वाहनों का दबाव भी काफी अधिक हो गया है। माता मंदिर रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन 4 अप्रैल तक जारी रहेगा। 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सिगनेचर टावर की ओर से जो वाहन चालक नजफगढ़ द्वारका की ओर जाएंगे वे सभी वाहन चालक एमडी चौक से आगे कटारिया चौक गोल चक्कर से दाहिनी और मुड़कर पास को रेड लाइट सेक्टर 21, 22 - रेजांगला चौक- कृष्णा चौक- बजघेड़ा फाटक के रास्ते नजफगढ़ द्वारका की ओर जाएंगे।

वहीं, सेक्टर 12 के रास्ते CRPF Camp चौक आने वाले सभी भारी वाहन चालक सेक्टर 12 से DSD कॉलेज चौक-रेलवे स्टेशन रोड के रास्ते सेक्टर 4/7 चौक से रेलवे स्टेशन, सेक्टर 4,7,9,5 धनवापुर, दौलताबाद आदि स्थानों की ओर जाएंगे। उधर, सेक्टर 5 गोल चक्कर के रास्ते माता मंदिर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन चालक सेक्टर 5 गोल चक्कर से प्रकाश पुरी चौक के रास्ते रेलवे रोड का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 5 चौक से माता मंदिर के रास्ते के रास्ते हाईवे NH-48 की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन चालक कृष्णा चौक के रास्ते रेजांगला चौक-पास्को रेड लाइट के रास्ते सड़क मार्ग का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। और उपरोक्त इसी चौक से राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक प्रकाश पुरी चौक-सेक्टर 4/7 चौक - न्यू कॉलोनी मोड के रास्ते सोहना चौक से होते हुए सोहना,राजीव चौक, जयपुर आदि की ओर जाएंगे।