ATM में सो रहे पंजाब रोडवेज कंडक्टर का वीडियो बनाना होमगार्ड को पड़ा भारी, बहस के बाद जांच के आदेश

सिरसा बस स्टैंड पर स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम में पंजाब रोडवेज का कंडक्टर अर्ध नग्न अवस्था में सोता मिला। वीडियो बनाने पर होमगार्ड को धमकी दी। रोडवेज प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

 
हरियाणा क्राइम न्यूज

सिरसा : सिरसा बस स्टैंड के अंदर बने इंडसइंड बैंक के ATM में पंजाब रोडवेज का कंडक्टर अर्ध नग्न अवस्था में सोता हुआ पाया गया। जब इसकी भनक हरियाणा पुलिस के एक होम गार्ड को मिली तो उसने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते है कि एटीएम में एक व्यक्ति अर्ध नग्न अवस्था में बड़े आराम से सोया हुआ है। पंजाब रोडवेज के कंडक्टर को जब वीडियो बनने का पता चला तो उसने होम गॉर्ड को ही थप्पड़ मारने की धमकी दे दी फ़िलहाल यह मामला रोडवेज प्रशासन के सामने आया तो तुरंत प्रभाव से जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। 

वोल 1 दरअसल रात को एक महिला बस स्टैंड में एटीएम में एक महिला पैसे निकालने गई थी महिला ने इस कंडक्टर को अर्ध नग्न अवस्था में देखा तो उसने बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी जिसके बाद शोर शराब सुनकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचा। उसने कंडक्टर को एटीएम से बाहर जाकर सोने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। वीडियो में होमगार्ड यह सवाल उठाता दिख रहा है कि कि रात में कोई महिला पैसे निकालने आए तो ऐसी स्थिति में क्या होगा।

इस पर कंडक्टर ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी की अनुमति से वह वहां सो रहा था। तड़के 3 बजे चला जाएगा। उसने होमगार्ड पर पहले समझाने और बाद में वर्दी पहनकर रौब दिखाने का आरोप लगाया। वीडियो बनाने का विरोध करते हुए उसने धमकी दी, “वीडियो बंद कर, नहीं तो थप्पड़ पड़ेंगे।