सिरसा: गश्त पर निकली डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 पुलिसकर्मी घायल

सिरसा के नाथूसरी चोपटा में डायल 112 की गाड़ी हादसे का शिकार। गश्त के दौरान पेड़ से टकराने से 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती। पढ़ें पूरी खबर।

 
सिरसा नहरणा गांव हादसा

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार देर रात गश्त को निकली डायल 112 की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस घटना में तीन पुलिस कर्मी को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहरणा के पास हुई है।  हादसे में  एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार और ड्राइवर विजय कुमार घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि  रविवार देर रात को डायल 112 की गाड़ी गश्त  पर निकली थी लेकिन रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। वहीं टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।