सिरसा: सड़क हादसे में डेरा सच्चा सौदा के कर्मचारी की मौत, फरार कार चालक पर केस

सिरसा में दर्दनाक हादसा! डेरा सच्चा सौदा में कार्यरत गुरमेल की सड़क दुर्घटना में मौत। तेज रफ्तार टोयोटा गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार।

 
हरियाणा न्यूज़ आज

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुरमेल के रुप में हुई है। वह पिछले 12-13 सालों से  डेरा सच्चा सौदा में  खेत में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है क् सोमवार देर शाम वह  ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में टोयोटा गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनको गंभीर चोंटे लगी। 

आनन-फानन  में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना से परिजन गहरे सदमे में है। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे की गंभीरता से तहकीकात की जा रही है।