Sonepat Food Safety Raid on Raksha Bandhan: सोनीपत में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मची अफरा-तफरा

सोनीपत में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई।
 
mawa and ghevar sample Sonepat

सोनीपत : रक्षाबंधन के त्योहार पर मिलावट पर लगाम कसने के लिए सोनीपत में फूड सेफ्टी विभाग ने अचानक छापेमारी अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही मिठाई बनाने वाली कई दुकानों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार शटर बंद कर मौके से भाग निकले। डेयरी और मिठाई की दुकानों पर अचानक दबिश दी गई और मिठाइयों के सैंपल लिए । 

मिली जानकारी के अनुसार फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर की प्रमुख डेयरी और मिठाई की दुकानों पर अचानक दबिश दी। त्योहार के चलते बाजार में दूध, मावा और घेवर की मांग सबसे ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सैंपलिंग की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान टीम ने दूध से बनी विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए। खासतौर पर दूध और मावे से तैयार किए जा रहे घेवर के सैंपल जांच के लिए भरे गए अधिकारियों ने दुकानों पर साफ-सफाई, लाइसेंस और स्टोरेज की भी जांच की।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए ये छापेमारी की गई है ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाई मिल सके। फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। 

रिपोर्ट आने में करीब 14 दिन का समय लगेगा। सैंपल फेल होने पर होगी सख्त कार्रवाई । विभाग ने साफ किया है कि अगर किसी भी सैंपल में मिलावट या मानकों के खिलाफ चीजें पाई गईं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल है।

 छापेमारी की खबर फैलते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दीं। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।फूड सेफ्टी विभाग ने लोगों से अपील की है कि मिठाई खरीदते समय दुकान का FSSAI लाइसेंस, पैकिंग की तारीख और साफ-सफाई जरूर देखें। किसी भी तरह की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।