Sonipat Factory Fire: सोनीपत की फैक्टरी में भीषण आग, चपेट में आईं 2 अन्य इकाइयां; लाखों का माल जलकर राख

सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से कुलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने वाली फैक्टरी में आग भड़क उठी। आग पहले फैक्टरी नंबर 56 में लगी, जिसके बाद लपटों ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट...

 
Sonipat

सोनीपत : सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से कुलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने वाली फैक्टरी में आग भड़क उठी। आग पहले फैक्टरी नंबर 56 में लगी, जिसके बाद लपटों ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल फायर दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।

आग की चपेट में आने से कार जलकर खाक

आपको बता दें कि पहले अल्सर इंडस्ट्रीज जिसमें कूलर पंखे और जूसर मिक्सर बनाने का काम होता, उसमें आग लगी थी। उसके बाद आग इतनी भयानक थी कि पास की दो फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी नंबर-56 के परिसर में खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 

वहीं फायर विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित-56 नंबर फैक्ट्री में आग लगी है, लेकिन हवा ज्यादा होने के कारण 57 और 58 नंबर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के जिलों की भी गाड़ियों को बुला लिया गया है। नियंत्रण पाने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा कर पाएंगे। सूचना मिलते ही सोनीपत कुंडली थाना पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।