Sonipat News: गोहाना बाईपास पर धू-धू कर जली टाटा ऑल्ट्रोज़, चालक की बची जान

सोनीपत के गोहाना बाईपास पर चलती टाटा ऑल्ट्रोज़ कार बनी आग का गोला। मयूर विहार से फरीदाबाद जा रहे गौरव ने कूदकर बचाई जान। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार जलकर राख।

 
सीएनजी कार सेफ्टी

सोनीपत : सोनीपत से गुजरने वाले गोहाना बाईपास पर उस समय सनसनी फैल गई, जब मयूर विहार से चलकर फरीदाबाद जा रहे एक कार चालक की टाटा अल्ट्राज कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में उसकी कार जलकर राख हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही कार चालक की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।

बता दें कि गौरव नाम का यह कार मालिक सोनीपत के मयूर विहार से फरीदाबाद के लिए निकला था लेकिन जब यह अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए गोहाना बाईपास पर पहुंचा तो इसकी कार में अचानक से तकनीकी कमी आ गई और यह नीचे उतरा तो देखते ही देखते इसके सामने इसकी मेहनत की कमाई में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसकी कार से निकलने वाले धुएं और आग की लपेटों ने इसके लाखों रुपए पर पानी फेर दिया। जैसे ही सोनीपत फायर विभाग को इसकी सूचना मिली तो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह टाटा अल्ट्राज कार को राख कर चुकी थी।