Fire in Sonipat Market News: एक साथ 5 दुकानें आईं आग की चपेट में, कंबल से भरी दुकान में हुआ भारी नुकसान

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर इलाके में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, जिससे पांच दुकानें चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।
 
short circuit fire Sonipat

सोनीपत : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग ने आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। वहीं, सूचना मिलते ही सोनीपत के मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे।

PunjabKesari


मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग ने आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।एक दुकान में कंबल रखे हुए थे, जबकि बाकी चार दुकानें खाली बताई जा रही हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आग की सूचना मिलते ही सोनीपत के मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

PunjabKesari


वहीं आगजनी की जानकारी देते हुए सब फायर ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि कच्चे क्वार्टर में दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।आग काफी तेजी से फैल रही थी और आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई थीं।मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया।फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिस दुकान में सबसे पहले आग लगी थी, उसमें कंबल रखे हुए थे,शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि, आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।