Sonipat Student Suspicious Death: स्कूल में मारपीट के बाद गायब हुआ था 17 वर्षीय विशाल, सबोली पार्क में मिला शव

सोनीपत के गांव सबोली में 4 दिन से लापता 10वीं कक्षा के छात्र विशाल का शव पार्क में लटका मिला। परिजनों ने स्कूल टीचर पर आरोप लगाए।
 
हरियाणा सोनीपत क्राइम अपडेट

सोनीपत : सोनीपत में चार दिन से लापता दसवीं कक्षा के छात्र विशाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। सोनीपत के गांव सबोली के एक पार्क में मिली है। मृतक की आयु 17 साल बताई जा रही है। यह घटना  हुई, जहां विशाल का शव बरामद किया गया। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विशाल 18 अगस्त को गायब हुआ था। परिजनों ने पुलिस और स्कूल के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विशाल का स्कूल में यश और हिमांशु नामक दो अन्य छात्रों के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद अध्यापिका रेणु ने विशाल की पिटाई की थी। परिजनों के अनुसार, विशाल ने अध्यापिका से अपने घरवालों को फोन करने के लिए कहा था, लेकिन अध्यापिका ने ऐसा नहीं किया। उसी दिन से विशाल लापता था।

परिजनों ने उसी दिन पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की और उन्हें बार-बार थाने के चक्कर लगवाए। आज चार दिन बाद विशाल का शव उसी पार्क में फंदे से लटका मिला, जहां उसका बैग भी मिला था।

 पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कुंडली थाना पुलिस प्रभारी का कहना है की शिकायत के बाद मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी गई थी। परिजनों के आरोप निराधार हैं। मामले में गहनता से जांच जारी है, आज बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसमें आगामी कार्रवाई की जा रही है।