Sonipat Accident: NH-44 पर ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, दो सगी बहनों की मौत
सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर भीषण हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा। दिल्ली की दो सगी बहनों की मौत, 4 घायल।
सोनीपत : सोनीपत नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में कार सवार सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा नेशनल हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार सवार दिल्ली के उत्तम नगर से पार्टी करने आए थे। हादसे में मनदीप कोर व मनप्रीत कौर की मौके पर मौत हो गई।

