सोनीपत: UER-2 पर भीषण सड़क हादसा, मुर्गा गाड़ी सवार 2 लोगों की मौत

सोनीपत के हलालपुर के पास UER-2 पर खड़ी कैंटर से टकराई मुर्गा गाड़ी। हादसे में चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी।

 
खड़ी गाड़ी से टक्कर

सोनीपत : सोनीपत से गुजर रहे हाईस्पीड कॉरिडोर UER-2 पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा हलालपुर गांव के पास उस समय हुआ जब मुर्गों से भरी एक गाड़ी सड़क पर खड़े प्लाई लदे कैंटर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा 407 में सवार चालक और परिचालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया। दुर्घटना में टाटा 407 का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले चालक और परिचालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन मालिक के जरिए मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत के शवगृह में रखवाया गया है।