Sonipat SAI Stadium Visit: खेल मंत्री गौरव गौतम बोले—दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने साई स्टेडियम का दौरा किया। एशियाई गेम्स के खिलाड़ियों को बधाई दी और राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया।
 
Murthal university harassment case

सोनीपत : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोनीपत के साई स्टेडियम का दौरा किया, जहां उन्होंने जापान में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद उन्होंने बताया कि इस हादसे को देखते हुए हरियाणा में जर्जर इमारतों को फिलहाल बंद करवा दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि मरम्मत पूरी होने तक इन जर्जर भवनों को बंद रखा जाए।खिलाड़ियों के मुद्दे पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस खिलाड़ियों के मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के समय से ज्यादा खिलाड़ियों को नौकरी और प्रोत्साहन राशि मिली है। उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार को खेल प्रेमी सरकार बताया है और कहां की कांग्रेस सिर्फ खोखले दावे करती है। 

अभय चौटाला के सौ जुत और सौ प्याज वाले बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि अभय चौटाला बिना महत्व की बातें करते हैं।मंत्री ने यह भी सरकार ने सफाई कर्मचारियों पर बोलते हुए कहा  की 12 मांगें मान ली हैं और 13वीं मांग पर भी विचार जारी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और कहां की कुछ सफाई कर्मचारी काम पर भी लौट चुके हैं और जल्द ही निपटान हो सकता है। वही मुरथल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर मंत्री ने बयान दिया कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के युवाओं पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश के युवा नशे और क्रीम की राह पर ना जाएं यह रास्ते गलत हैं वह खेल पर ध्यान दें ताकि खेलों में प्रदेश का नाम देश में रोशन हो सके।