Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से 8वां आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े तार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई और सोनीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई। गोहाना के बरोदा गांव से 8वां आरोपी अंकित गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े तार।
सोनीपत । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इस हाई-प्रोफाइल मामले के 8वें आरोपी को दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी अंकित सोनीपत जिले के बरोदा गांव का रहने वाला है। गोहाना पुलिस और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने बरोदा गांव में दबिश देकर अंकित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे गोहाना कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है और अब उसे पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।
🔗 गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित से जुड़े हैं तार: पैसों के लेन-देन का भी हुआ खुलासा, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अंकित कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था। पुलिस का मानना है कि अंकित इस पूरी आपराधिक साजिश और प्लानिंग का अहम हिस्सा रहा है। जांच में दोनों के बीच वित्तीय लेन-देन (Financial Transactions) के सबूत भी मिले हैं, जिसकी गहराई से छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले भी बरोदा गांव के ही रहने वाले फूल सिंह को कोटा ट्रेन से गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार हो रही इन ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से इस सनसनीखेज मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।