Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा जानकारी
Aaj Ka Mousam: देशभर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है किन किन राज्यों में नए मौसम पूर्वानुमान का पूरा असर देखने को मिलने वाला है। हरियाणा के मौसम को लेकर भी मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दी है।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम बदलवा के दौर से गुजर रहा है। दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। अगले 3-4 दिनों तक दक्षिण और उत्तर अंडमान क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। इसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पोर्ट ब्लेयर में भी लगातार भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा का मौसम Aaj Ka Mousam
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 16 मई रात्रि से एक और सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 17 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बारिश की संभावना बन रही है।
यूपी का मौसम Aaj Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में फिलहाल लू की स्थिति है। मौसम विभाग ने 16 से 20 मई के मध्य तराई वाले इलाकों में चक्रवाती तूफान जैसी संभावनाएं व्यक्त की है। इसके असर से तीन से चार मौसम में बदलाव होने से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।
दिल्ली का मौसम Aaj Ka Mousam
दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान तेज हवाओं के बौछारें गिरेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।
NCR का मौसम Aaj Ka Mousam
NCR की बात करें तो 17 मई से 20 मई तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27-28 डिग्री रहेगा। 19 और 20 मई को हल्की गिरावट के साथ तापमान 38-39 डिग्री तक रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर भी बढ़ रहा है, जो गर्मी के असर को और अधिक खतरनाक बना रहा है।
महाराष्ट्र का मौसम Aaj Ka Mousam
महाराष्ट्र में अगले एक सप्ताह तक प्री-मानसून मौसमी गतिविधि जारी रहने की संभावना है। विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के भू-आबद्ध उपखंड मई के महीने में सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक बन जाते हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा मानसून के आगमन से पहले ओलावृष्टि सहित प्री-मानसून तूफानी गतिविधि देखने को मिल सकती है।
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की का पूर्वानुमान है। 15 से 17 मई 2025 के बीच इसका असर अधिक दिखाई पड़ेगा। हालांकि, अगले दो दिन 18 और 19 मई को बारिश कम हो सकती है। 20 से 23 मई 2025 के बीच तूफानी स्थितियां फिर से बढ़ेंगी, जिससे बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा।
राजस्थान का मौसम Aaj Ka Mousam
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इसी तरह पूर्वी राजस्थान में 15 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। भरतपुर व कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
आज बुधवार को भी एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

