Tohana Student Suicide Case: टोहाना में पढ़ाई के तनाव के कारण 10वीं के छात्र ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

टोहाना के जमालपुर शेखां गांव में पढ़ाई के मानसिक तनाव के चलते 10वीं के 15 वर्षीय छात्र हनी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
 
सदर थाना टोहाना पुलिस

टोहाना: गांव जमालपुर शेखां में पढ़ाई के तनाव से परेशान 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र हनी ने मंगलवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को पुलिस ने पिता के बयान दर्ज करने के बाद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार हनी घर के

ऊपर वाले कमरे में था। उसकी मां रसोई में काम कर रही थी, जबकि पिता खेत में गए हुए थे। मां ने हनी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऊपर कमरे में जाकर देखा तो हनी छत से फंदे पर लटका मिला। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधुराम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि हनी पढ़ाई में कमजोर था और तनाव में रहता था। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।