Tohana News: टोहाना के मॉडल टाउन में घर में घुसा शातिर चोर; मिठाई का डिब्बा दिखाकर करता था रेकी, लोगों ने दबोचा

टोहाना के मॉडल टाउन में एक शातिर चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी वर्ना कार में आया था और शादी के कार्ड व मिठाई बांटने के बहाने रेकी करता था। कमला जैन के घर से नकदी और ज्वेलरी चोरी करने का आरोप। सीसीटीवी फुटेज आई सामने।

 
Tohana Police Station

टोहाना : शहर के मॉडल टाउन इलाके में घर से बाहर गई महिला कमला जैन के घर से चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद घर में घुसे चोर को लोगो ने काबू कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर आई पुलिस चोर को साथ ले गई है। परिजनों के अनुसार रात्रि करीबन दस बजे उक्त व्यक्ति वरना कार में आया था और घर में घंटों से घुसा हुआ था। 

महिला के अनुसार चोर उसके घर से नकदी, चांदी के सिक्के और कुछ ज्वेलरी चुरा कर ले गया है। अग्रवाल महिला समिति प्रधान देविका सिंगला ने बताया कि इस मकान में उसकी मां कमला जैन रहती है जो किसी काम से बाहर गए हुए है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता आदित्य भटनागर में बताया कि उनके घर से शोर आ रहा है जिसके बाद वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था और पुलिस उसे ले गई है। 

उसने बताया कि लोगों ने बताया कि दिन में यह व्यक्ति लोगों के घर रेकी भी कर रहा था, जिसके चलते वह घरों में मिठाई डिब्बा देने, शादी के कार्ड देने का बहाना लगा रहा था ताकि कोई उसे पहचान न सकें। उसने बताया कि अभी आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।