तोशाम: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
तोशाम के सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता। दौड़, योग और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी।
तोशाम। सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की छात्रा दीक्षा ने आयु वर्ग-14 की 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च विद्यालय आलमपुर की छात्रा पूनम ने द्वितीय और गांव खानक के एमपीएस की छात्रा नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बतौर अतिथि पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयु वर्ग-17 की 800 मीटर दौड़ में संगम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रिया प्रथम, एनएसएस विद्यालय खरकड़ी झांवरी की छात्रा प्राची द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की छात्रा दीपिका तृतीय स्थान पर रही।
आयु वर्ग-19 की 400 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपार रांगढाण की छात्रा रितु ने प्रथम, एनजेएम विद्यालय बुशान की छात्रा जानवी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संडवा की छात्रा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग-11 की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में राजकीय प्राथमिक पाठशाला तोशाम की छात्रा मन्नत प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय संडवा की छात्रा पलक द्वितीय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला तोशाम की छात्रा सरोज तृतीय रही।
आयु वर्ग-11 योग प्रतियोगिता में संत रोशन लाल विद्या मंदिर ढाणी माहू की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, विजेंद्र कोच, डीपीई मोनिका, पीटीआई सावित्री, प्रीतपाल, कृष्ण सांगवान, सीताराम, पवन, अजय, जिलेसिंह, सुभाष और राजपाल मौजूद रहे।
बॉक्सिंग के आयु वर्ग-17 में ज्योति रहीं प्रथम
आयु वर्ग-19 शॉटपुट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संडवा की छात्रा पूनम ने प्रथम, संत रोशन लाल विद्या मंदिर ढाणी माहू की छात्रा लक्षिता ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपार की छात्रा नीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग के आयु वर्ग-17 में योगेश बाल विद्या मंदिर खरकड़ी झांवरी की छात्रा ज्योति प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवासा की छात्रा निशा द्वितीय और इसी विद्यालय की छात्रा ममता तृतीय स्थान पर रही।

