Weather Report: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, इस दिन तक होगी मानसून की एंट्री

Weather Report: हरियाणा और पंजाब में मौसम काफी बदल गया है, आज सुबह से घोर बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के मौसम की रिपोर्ट जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। Weather Report
इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं। उधर झज्जर में आज सुबह मौसम बदल गया, यहां पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में एक जून को 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली शामिल हैं। Weather Report
इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में भी अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Weather Report
मानसून आगमन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून की रफ्तार ठीक है। जून में कुछ ब्रेक लग सकता है। इसके बावजूद अच्छी बारिश की संभावना है। Weather Report
हरियाणा में मानसून के पहुंचने का सामान्य समय 24 से 29 जून के बीच है। अभी समय से पहले आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मानसून विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है।