यमुनानगर में आग का तांडव: कैंटर और स्कूल बस जलकर खाक, बाल-बाल बची जान

यमुनानगर में आग की दो बड़ी घटनाएं। दामला में बिजली तार से कैंटर और दराजपुर में स्कूल बस में लगी भीषण आग। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर।

 
हरियाणा फायर न्यूज़

यमुनानगर: शुक्रवार को यमुनानगर में आग की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई. वायरल वीडियो के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना गांव दामला में हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में कथित तौर पर बिजली के तार की चपेट में आने से आग लग गई. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई.

यमुनानगर में स्कूल बस और टैंकर में आग: सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कैंटर काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था.

घटना में कोई हताहत नहीं: दूसरी घटना गांव दराजपुर के पास बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस बुरी तरह जल गई. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. राहत की बात ये रही कि घटना के समय बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.