Yamunanagar News: कलानौर बॉर्डर पर पुलिस की नाकाबंदी, UP के गेहूं की एंट्री बैन
यमुनानगर के कलानौर बॉर्डर पर यूपी से आने वाले गेहूं पर पुलिस की सख्त पहरेदारी। एसपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर 24 घंटे नाकाबंदी। अवैध ट्रॉलियों को किया जा रहा वापस।
यमुनानगर : गेहूं के सीजन में हरियाणा से सटे राज्य के किसान यमुनानगर की अलग-अलग अनाज मंडियों में गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश से यमुनानगर की रंजीतपुर अनाज मंडी में जा रही गेहूं से नदी तीन ट्रालियों को पुलिस ने कब्जे में लिया था। ऐसे में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर कलानौर बॉर्डर के पास पुलिस ने गेहूं लेकर हरियाणा में इंटर कर रहे किसानों के दस्तावेज चेक किया और नाकाबंदी कर पूरी सख्ती भी बढ़ती जा रही है।
हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित कलानौर बॉर्डर पर इन दिनों पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। बॉर्डर पर 24 घंटे नाकाबंदी लागू है, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि कलानौर पुलिस चौकी भौगोलिक रूप से उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर स्थित है, लेकिन प्रशासनिक रूप से यमुनानगर जिले के अंतर्गत आती है। पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नाकाबंदी पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशों के तहत की जा रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं के सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश से कई किसान गेहूं से भरी ट्रालियां लेकर हरियाणा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि नियमों के विरुद्ध है। पुलिस द्वारा ऐसे सभी वाहनों को रोककर जांच की जा रही है और जो ट्रालियां अवैध रूप से गेहूं लेकर आती पाई जाती हैं, उन्हें तुरंत वापस भेज दिया जाता है। राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कदम मंडियों में व्यवस्था बनाए रखने और अवैध व्यापार को रोकने के लिए उठाया गया है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बिना अनुमति के गेहूं लेकर हरियाणा में प्रवेश न करें। प्रशासन का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बॉर्डर पर पूरी तरह चौकसी बनी हुई है और अवैध आवागमन पर लगाम लगाई जा रही है।

