Harbhajan Singh Financer Murder Case: मॉडल टाउन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जीपीएस लगाने के बाद बदमाशों ने सप्लाई किए थे हथियार

यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। हरभजन सिंह हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।
 
Kala Rana gang

यमुनानगर : यमुनानगर के पावनी रोड पर देर शाम बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के दौरान दो बदमाशों की टांग में गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि 3 सितंबर को मॉडल टाउन में जिम से बाहर आते ही हरभजन सिंह ट्रांसपोर्टर एवं फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और यह दोनों बदमाश उन हथियारों को हथियार सप्लाई करके गए थे। फिलहाल पुलिस के हाथ इस हत्याकांड में बड़ी कड़ी हाथ लगी है।

बता दें कि हरभजन सिंह ट्रांसपोर्टर एवं फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर शुभम पंडित और रोहित गोदारा ने ली थी तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए तो बदमाशों को गिरफ्तार किया था और यह वह बदमाश से जिन्होंने हरभजन सिंह की गाड़ी पर जीपीएस लगाया था जिससे हरभजन सिंह की लोकेशन ट्रैक हो रही थी। 

हालांकि पुलिस इन बदमाशों से अभी पूछताछ कर ही रही थी कि तभी CIA स्टाफ 2 को सूचना मिली की यमुनानगर के पाली रोड पर दो संदिग्ध सिल्वर कलर की बाइक पर घूम रहे हैं जैसे ही पुलिस में तक पहुंची और इन्हें रोकने का इशारा किया तो तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जो अभी फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों को घायल कर दिया दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी।

पकड़े गए दोनों बदमाश कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं और इनका नाम राकेश और आर्यन है। यह लोग गैंगस्टर काला राणा के लिए काम कर रहे थे  पुलिस और बदमाशों के बीच 20 राउंड से ज्यादा गोलियां चली थी। हालांकि पुलिस ने उनके पास से पिस्टल भी बरामद की है और अब पुलिस गायों को लेकर यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंची या इनका इलाज चल रहा ।

 फिलहाल पुलिस के हाथ अब एक ऐसी कड़ी लगी है जिससे पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंच पाएगी हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बचती हुई नजर आ रही है।