यमुनानगर क्राइम: रिटायर्ड इंजीनियर की निर्मम हत्या, लूटा सिर्फ सिलेंडर
यमुनानगर : यमुनानगर के कस्बा जठलाना में एक हैरान कर देने वाला मामला आया यहां बिजली बोर्ड से रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। हालांकि मामला लूटपाट का सामने आ रहा था, लेकिन जब पुलिस ने मौके पर तमाम जांच एजेंसी को बुलाया तो हैरानी इस बात की हुई कि घर में भले ही सामान बिखरा पड़ा था। लेकिन सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर की हत्या के बाद लुटेरे महज एक गैस सिलेंडर को ही चोरी करके अपने साथ लेकर गए है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच हर पहलू से जांच कर रही है।
इस बात का पता तब चला जब घर में काम करने वाली नाजरीन आज सुबह जगदीश का खाना बनाने के लिए पहुंची तो उसके फोन करने दरवाजा खटखटाना पर भी जगदीश ने कोई जवाबनहीं दिया तो पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया गया। लेकिन जब अंदर झांक कर देख सामान बिखरा हुआ था। फ्रिज खुली हुई थी इसके बाद शक हुआ और तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला हैरान कर देने वाला था। जगदीश बंसल की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। खून के छींटे दीवारों पर पड़े भी साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने जैसे तैसे घर का अंदर से ताला खुलवाया तो मामला चौंकाने वाला था। हत्यारे ने घर का चप्पा चप्पा खंगाला हुआ था, लेकिन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि घर से गैस का सिलेंडर गायब है। आसपास के जब सीसीटीवी खंगाले गए तो देखा कि दो लोग दीवार के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक सीढ़ी भी लगी हुई थी। उससे भी कुछ लोगों का घर के अंदर दाखिल होना साफ दिखाई दे रहा है। यह भी साफ है की हत्या करने वाले छत के रास्ते ही घर के अंदर दाखिल हुए थे।
पुलिस ने हर एंगल से इस हत्या की जांच करना शुरू कर दिया है, लेकिन हत्या का मकसद क्या था अभी इसके बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया। जगदीश बंसल एक रसूखदार आदमी थे। जगदीश बंसल के बच्चे मोहाली में रहते हैं। 4 साल पहले जब उनकी पत्नी का देहांत हुआ तो उसके बाद ज्यादा समय यहीं पर बिताते थे।

