लड़का न होने पर सास-ससुर करते थे मारपीट, विवाहिता ने खाया जहर

110
SHARE

फतेहाबाद।

जिले के गांव म्योंद कलां में लड़का न होने पर सास-ससुर द्वारा प्रताडि़त किए जाने से परेशान होकर एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का समाचार है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्ताखेड़ा निवासी माईराम ने कहा है कि उसकी लड़की परमजीत की शादी गांव म्योंद कलां निवासी कर्मा के साथ करीब 11 साल पहले हुई थी। शादी के बाद परमजीत कौर के दो लड़कियां हुई। परमजीत के सथ उसकी सास सीतो व ससुर बिट्टू उसके पास लड़का ना होने के कारण कई दिनों से मारपीट कर रहे थे। इन्हें उनका बहनोई लाली राम निवासी चांदु उकसा रहा था। गत दिवस उन्हें बिट्टू ने उन्हें फोन कर बताया कि परमजीत कौर ने स्प्रे पी ली है और उसे उपचार के लिए टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पर वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी लड़की परमजीत होश थी और उसने बयान भी दिया। अगले दिन रात को परमजीत कौर ने दम तोड़ दिया। माईराम ने आरोप लगाया कि ससुर बिट्टू व सास सीतो द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर उसकी लड़की ने स्प्रे पीकर आत्महत्या की है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal