प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही बनेगा भारत पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र: कृषि मंत्री जेपी दलाल

54
SHARE
भिवानी।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश उन्नति की नई बुलंदिया छू रहा है। नरेन्द्र मोदी ने एक सपना देखा है कि जब हम वर्ष 2047 में हमारे देश की आजादी की 100 वीं वर्षगांठ मना रहे हो तो तब हमारा देश पूर्णरूप से विकसित हो, यह सपना निश्चित तौर पर साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी का योगदान जरूरी है।
कृषि मंत्री दलाल वीरवार को गांव बड़वा स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला में शुभारंभ समारोह में अपना संदेश दे रहे थे। कार्यक्रम में बवानी खेड़ा से विधायक बिसंबर वाल्मिकी, जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक,डीसी नरेश नरवाल, एडीसी अनुपमा अंजलि, ठाकुर विक्रम सिंह,जिला अध्यक्ष शंकर धूपड भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश भी सुनाया गया।
दलाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कृषि एवं पशु पालन के साथ-साथ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है, जिसको लेकर आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा जैसी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले बीमार होने पर गरीब व्यक्ति ईलाज करवाने में कर्ज के नीचे दब जाता था, वहीं आज सरकार ने चिरायु कार्ड के तहत साल में पांच लाख रूपए तक का इलाज गरीब व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क किया है। कृषि मंत्री ने पशुपालन विभाग के गांव बड़वा में करीब 25 लाभार्थियों को अथॉरिटी लेटर बांटे ,गांव नलोई में भी  करीब 35 को ऋण पत्र बांटे।
उन्होंने कहा कि हिसार में हवाई अड्डा बनने के बाद इस इलाके में औधोगिक विकास एक दम गति पकड़ेगा और बड़े बड़े उद्योग लगेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नहरों को  बारहमासी करने का मेरा प्रयास है। इसी प्रकार से सरकार लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। इन कार्यक्रमों के दौरान जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिसका ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। हमारा कत्र्तव्य बनता है कि हम भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देखे गए भारत को विकसित बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। इसके लिए हमें आत्म निर्भर भी बनना होगा। उन्होंने कहा कि हिसार में हवाई अड्डा बनने के बाद इस इलाके में औधोगिक विकास एक दम गति पकड़ेगा। यहां पर बड़े बड़े उद्योग लगेंगे।
कृषि मंत्री ने यहां पर लगाई स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए  कि पात्र और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
लाभार्थियों ने सुनाई मेरी कहानी-मेरी जुबानी के
कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। इसी प्रकार आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत  स्वास्थ्य लाभ ले चुके अनेक लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। परिवार पहचान पत्र के आधार पर उन लोगों को पेंशन के पत्र दिए, इनमें कंवरभान, पुष्पा, मैना, राम कुमार, हर प्यारी, सुमेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर, कमला, चावली, पवन, पर्वथी सिंह, इंद्राज सिंह, सुभलता और भरपाई शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान गांव के होनहार खिलाड़ियों, प्रगतिशील किसानों, सेल्फेल्प ग्रुप की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
हजारों लोगों ने भारत को विकसित बनाने में योगदान की शपथ के माध्यम से लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने विकसित भारत की शपथ ली। शपथ के माध्यम से नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्टï्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। नागरिकों ने शपथ ली कि देश की समृद्घ विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे तथा नागरिक होने का कत्र्तव्य निभाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवम जन संपर्क विभाग के कलाकारों और स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा प्रतिभावान सम्मानित बच्चों को दो लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए।
गांव नलोई में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में होनहार छात्र-छात्राओं ,अध्यापकों प्रगतिशील किसानों, सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कोऑर्डिनेटर संदीप श्योराण ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों की लोगों को विस्तार से जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा लाभार्थियों को ऋण के अथॉरिटी लेटर भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करने वाली फिल्म भी दिखाई गई। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई जिसमें अपने-अपने विभागों से संबंधित जनहित व किसान हित की योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें लोगों  के स्वास्थ्य की जांच की गई निशुल्क दवाइयां दी गई।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal