इंटरकास्ट शादी करने वाली दिव्यांग की बेरहमी से हत्या

730
SHARE

फतेहाबाद।

जिले के रतिया खंड के गांव लधुवास में एक दिव्यांग महिला की बड़े ही वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई। महिला का सिर और चेहरा बुरी तरीके से कटी-फटी और लहु-लूहान हालत में मिला। शव गांव की चौपाल में एक कमरे की खिड़की से बंधा मिला। महिला ने इंटर कास्ट मैरिज की हुई थी।

माना जा रहा है कि महिला को खिड़की से बांधकर फिर किसी तेजधार हथियार से सिर पर वार कर उसकी बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या की गई है। पुलिस और फोरेंसिक टी मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी हैं। वारदात को लेकर अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार पंजाब क्षेत्र की करीब 40 वर्षीय वीरपाल कौर की गांव लधुवास में हरभेज सिंह के साथ इंटर कास्ट मैरिज हुई थी। बीती रात किसी ने उसके सिर और चेहरे पर वार कर बुरी तरीके से उसे मार डाला। वहीं गांव से जानकारी मिली है कि मृतका का एक रिश्तेदार भी उनके घर पर ठहरा हुआ था।

हत्या किसने की है, अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके घर के पास ही गांव की चौपाल लगती है, जहां आज सुबह महिला का शव कमरे की खिड़की से दुपट्टे से बंधा हुआ मिला। चेहरा और सिर को बुरी तरीके से फोड़ा गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal