जींद : सरपंच के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़

473
SHARE

जींद।

काब्रच्छा गांव के सरपंच मनीष की हत्या कर फरार हुए बदमाशों से आज पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद दो बदमाशों के पांव में गोली लगी है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

 गुरुवार को काब्रच्छा के सरपंच मनीष की उसके कार्यालय में घुस कर गोली मारकर हत्या की गई थी। बदमाशों ने उनको 4-5 गोली मारी थी। इसके बाद वे फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने जाम भी लगा दिया था। पुलिस की कई टीमें सरपंच के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीछे लगी थी।

बताया गया है कि शुक्रवार को आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों का जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मुठभेड़ कहसुन गांव के पास हुई है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal