जींद :शहीद जवान का अंतिम संस्कार,हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

207
SHARE

जींद।

नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखां का आर्मी जवान शोभित राजस्थान के जोधपुर में ड्यूटी पर शहीद हो गया। शनिवार को नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने शोभित को अंतिम विदाई दी। शोभित साढ़े 4 साल से आर्मी में तैनात था। बताया जा रहा है कि राजस्थान में टेंपरेचर ज्यादा होने के कारण शोभित की दिमागी नस फट गई।

  जिसके बाद उसे आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 2 दिन तक दाखिल रहने के बाद 29 जून को शोभित ने अंतिम सांस ली। 30 जून को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार सुबह गांव में शोभित का पार्थिव शरीर पहुंचा। आर्मी जवानों ने सलामी दी और हजारों लोगों ने नम आंखों से शोभित को अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ गया था।  शोभित की शादी के लिए रिश्ते की बात चल रही थी। घर वालों की इच्छा थी कि इसी साल शोभित की शादी हो जाए, लेकिन परिवार के लोगों के अरमान दबे रह गए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal