Bank Holiday on Lohri 2025: हरियाणा में आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट 

 
हरियाणा में आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट 

Bank Holiday on Lohri 2025: नया साल शुरु हो चुका है। देशभर में कई त्योहार मनाए जाते हैं। जिसके लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया जाता है। जनवरी 2025 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस कैलेंडर में राज्यों के खास त्योहारों और नेशनल छुट्टियों का ऐलान किया गया है।  13 और 14 जनवरी को देश में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। जानें क्या इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे या खुले।

13 जनवरी को खुलेंगे बैंक?
RBI ने जनवरी 2025 के लिए छुट्टियों के अनुसार इस महीने 8 दिनों के अलावा शनिवार और रविवार को भी छुट्टी रहेगी। 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 13 जनवरी को बैंक की छुट्टी नहीं है। 

14 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक
14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 14 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन पर कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। 14 तारीख को लखनऊ, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), ईटानगर, कानपुर में बैंक बंद रहेंगे।

 

आने वाले दिनों में कितनी छुट्टियां?
RBI राज्य के रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक या धार्मिक महत्व, सरकारी निर्देशों के हिसाब से छुट्टियों की घोषणा करता है।  इस महीने में 14 जनवरी के अलावा 15, 16 और 23 जनवरी को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके पहले 1, 2,6 और 11 जनवरी को भी बैंकों में छुट्टी रही थी।

जनवरी महीने की पहली तारीख को नए साल के मौके पर बैंक बंद रहे। इसके बाद 2 जनवरी को भी नए साल पर कई जगह पर बैंकों में छुट्टी रही। 5 जनवरी को रविवार, 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर चंडीगढ़ में बैंक रहे। इसके अलावा 11 जनवरी को दूसरा शनिवार और 12 जनवरी रविवार के चलते बैंक बंद रहे।