Haryana: हरियाणा के इस विभाग में निकली बड़ी भर्ती, ग्रुप C-D के खाली पड़े 6239 पद 

 
हरियाणा के इस विभाग में निकली बड़ी भर्ती, ग्रुप C-D के खाली पड़े 6239 पद 

Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBBN) में ग्रुप-C और D के 6239 खाली पड़े पदों पर जल्द ही भर्ती होने जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, निगम में दोनों श्रेणियों में कुल 8176 पद खाली हैं। इनमें से 1500 पदों को प्रमोशन से भरा जाएगा, जबकि अन्य पदों पर सीधी भर्ती होगी। 

जानकारी के मुताबिक, इन सभी पोस्टों पर नियुक्ति नए CET से की जाएगी। HSSC द्वारा ग्रुप-C की CET के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

लेटर की कॉपी

हरियाणा के इस विभाग में निकली बड़ी भर्ती

HSSC को डिमांड

मिली जानकारी के अनुसार, DHBVN ने खाली पदों पर भर्ती करने के लिए मांगपत्र HSSC को भेज दिया है। CET होने के बाद HSSC द्वारा इन पदों को भरने के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे। पहले से जिन पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनकी भर्ती भी अब CET के नतीजों के बाद ही होगी।

जानकारी के मुताबिक, DHBVN ने तृतीय श्रेणी के कुल 15 हजार 907 स्वीकृत पदों में से 7706 खाली पदों का ब्योरा आयोग के पास भेजा है।