HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा ग्रुप-D भर्ती के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल, चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द शुरू करेगा CET Group D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोर्टल और विस्तृत नोटिस को लेकर दी जानकारी। जानें आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और जरूरी दस्तावेज।

 
Haryana Govt Jobs 2026

हरियाणा  : हरियाणा में सीईटी ग्रुप-D की परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर आई है। हरियाणा कर्मचारी आयोग (HSSC) द्वारा CET Group D भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस संबंध में अमेंडमेंट नोटिफिकेशन प्राप्त कर लिया गया है। हाल ही में हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर पोस्ट शेयर की, जिसमें उम्मीदवारों के लिए आवेदन पोर्टल जल्द शुरू करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही भर्ती को लेकर एक विस्तृत नोटिस भी जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन से लेकर अन्य आवश्यक सूचना दी गई है।

जानें HSSC CET Group D 2026 आवेदन कैसे करें

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए गए 'HSSC CET Group D 2026 Application Form' के लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर खुले लॉगिन पेज पर वैध आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन क्रिएट करें आवेदन फॉर्म भरें।
4. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म को डाउनलोड करना न भूलें।