Sarkari Naukri Update: राजस्थान पुलिस व VDO भर्ती अब 2027 में, UPSSSC ने निकाली नई भर्ती
राजस्थान पुलिस और VDO भर्ती का इंतज़ार बढ़ा, अब 2027 में होगी परीक्षा। यूपी में विधान भवन गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती शुरू। जानें आवेदन की पूरी जानकारी।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो बड़े अपडेट हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. असल में राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती का इंतजार लंबे समय से कैंडिडेट्स कर रहे थे. इन दोनों ही भर्तियों पर दो लेटेस्ट अपडेट सामने आए हैं. तो वहीं यूपी में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसके लिए जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
आइए, जाॅब अलर्ट की इस कड़ी में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और VDO भर्ती पर बड़े अपडेट समेत यूपी में नई भर्ती के बारे में विस्तार से बात करते हैं. जानते हैं कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए क्या मैसेज है.
2027 में CET से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और VDO भर्ती
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और राजस्थान VDO भर्ती को लेकर दो अपडेट्स हैं. असल में राजस्थान में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और VDO भर्ती प्रस्तावित हैं. कैंडिडेट्स इन दोनों भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. इससे पूर्व ही राजस्थान स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और VDO भर्ती अब 2027 में हाेगी. तो वहीं इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया CET पास कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे.
यूपी में नई भर्ती, जून से करें आवेदन
यूपी में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. असल मेंउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन गार्ड और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UPSSSC ने कुल 170 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून से शुरू होगी. आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे. 12वीं पास और PET-2025 स्कोर रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है.
NCS पोर्टल से मिलेगी मनचाही जॉब! लेबर मिनिस्ट्री का दो कंपनियों के बीच करार
अब केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर कैंडिडेट्स को मनचाही जॉब मिलेंगी. असल में NCS पोर्टल की भावशीलता बढ़ाने के लिए लेबर मिनिस्ट्री ने दो प्रमुख निजी कंपनियों के साथ समझौता किया है. इस संबंध के (MoU) पर बीते दिनोंहस्ताक्षर किए हैं. यह सरकार का एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो नौकरी खोजने वालों और नियोक्ताओं (Employers) को एक साथ लाता है.

