Rojgar Mela 2025: महिला कंडक्टर भर्ती के लिये इस दिन लगेगा रोजगार मेला, इस प्रकार मिलेगी नौकरी 

 
महिला कंडक्टर भर्ती के लिये इस दिन लगेगा रोजगार मेला, इस प्रकार मिलेगी नौकरी 

UP Rojar Mela 2025: उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए UP में 5 हजार पदों पर महिला कंडक्टर की भर्ती होगी। 

UP के नोएडा में 17 फरवरी को ये रोजगार मेला लगेगा। जो महिला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी करना चाहती हैं, उनके लिए ये सुनहरा मौका है।  

योग्यता

रोडवेज में महिला कंडक्टर की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। रोजगार मेले में शामिल होने के अलावा महिला अभ्यर्थी UPएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.up.gov.in के माध्यम से भी इस वैकेंसी का फॉर्म अप्लाई कर सकती हैं।  Rojgar Mela 2025 UP

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जाएगा। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कौन शामिल हो सकता है?

उत्तर प्रदेश के इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही CCC का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।  Rojgar Mela 2025 UP

इसके अलावा कंडक्टर लाइसेंस, आधार कार्ड, हाई स्कूल इंटर की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थियों के पास होना चाहिए। 

जो महिलाएं स्काउड गाइड, एनएसएस, एनसीसी, उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि का प्रशिक्षण ले चुकी हैं, उन्हें इन पदों पर वरीयता दी जाएगी।

महिलाओं को कंडक्टर के पद पर मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। वहीं सैलरी की बात करें तो महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के लिए अनुमन्य वेतन के मुताबिक भुगतान किया जाएगा। Rojgar Mela 2025 UP 

इस भर्ती और रोजगार मेले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए महिलाएं अपने नजदीकी परिवहन निगम के डिपो से संपर्क कर सकती हैं।