Sarkari Naukri 2026: CRPF में 9175 पदों पर भर्ती, UP PET और अग्निवीर अपडेट
जॉब अलर्ट 2026: CRPF में 9175 कांस्टेबल पदों के लिए 20 अप्रैल से आवेदन। जून में आएगा UP PET का नोटिफिकेशन और जारी हुए अग्निवीर भर्ती के सैंपल पेपर। पूरी जानकारी यहाँ।
सैन्य बलों समेत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़े अपडेट हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 9000 से ज्यादा कांस्टेबलों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. तो वहीं अंग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्ति की तरफ है, इस बीच इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यानी यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अपनी तैयारियां तेज करने का समय आ गया है.
आइए, जाॅब अलर्ट की इस कड़ी में CRPF में 9000 से ज्यादा कांस्टेबलों की भर्ती, जून में UP PET का नोटिफिकेशन और अग्निवीर रिटन एग्जाम के सैंपल पेपर के बारे में विस्तार से बात करते हैं.
CRPF में 9175 कांस्टेबलों की भर्ती, 20 अप्रैल से करें आवेदन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 9175 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके तहत महिला और पुरुष कैंडिडेट्स आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये सभी पद राज्यवार आरक्षित हैं. CRPF में 9175 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 20 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन ऑनलइन किया जा सकता है.
UP PET 2026 के लिए जून में नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है. यूपी में कई विभागों की सरकारी नौकरी के लिए UP PET अनिवार्य है. इसके स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक UPSSSB UP PET 2026 के लिए जून में नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है.
अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए फ्री में डाउनलोड करें सैंपल पेपर
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है, इससे पहले इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को बडा तोहफा दिया है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैंं. ये सैंपल पेपर फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं. ट्रेड वाइज सैंपल पेपर उपलब्ध हैं.

