Success Story: ऑटो चालक का बेटा बना IAS अफसर, 21 साल की उम्र में पास की UPSC परीक्षा
Success Story: UPSC को देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसे IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बहुत संघर्ष कर इस परीक्षा को पास कर सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं इस IAS अफसर के बारे में।
महाराष्ट्र के जालना गांव में जन्में अंसार शेख भारत के सबसे युवा IAS अफसर थे। अंसार शेख के पिता एक ऑटो चालक है। अंसार शेख का बचपन बहुत ही मुश्किलों में बीता। लेकिन इन परेशानियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और UPSC परीक्षा पास कर IAS बन गए।
21 वर्ष की आयु में बने सबसे युवा IAS अधिकारी
अंसार ने पहले ही अटेंप्ट में 2015 में UPSC फाइनल रिजल्ट में 361वीं रैंक हासिल कर देश के सबसे युवा अफसर बनने का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 21 वर्ष की आयु में UPSC परीक्षा पास कर सफलता हासिल की थी।
UPSC के लिए 12 से 13 घंटे पढ़ाई की
अंसार शेख ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने 73 प्रतिशत नंबर हासिल किए। अंसार शेख बताते हैं कि उन्होंने UPSC के लिए रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ाई की थी।
सोशल मीडिया पर हैं काफी पॉपुलर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में, IAS ऑफिसर अंसार शेख पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एडीएम के रूप में कार्यरत हैं। वे सोशल पर भी बहुत लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3.43 लाख फॉलोअर्स हैं।

