Haryana Farmers News: किसानों के लिए बड़ी राहत, मोबाइल ऐप से होगी सब्सिडी वाले उर्वरकों की अग्रिम बुकिंग

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए सब्सिडी वाले उर्वरक की डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू की है। कैथल और महेंद्रगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऐप और पोर्टल से बुकिंग होगी।

 
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी निर्णय

हरियाणा  : किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसान उर्वरक खरीदने से पहले उसकी डिजिटल बुकिंग कर सकेंगे। सरकार ने इस नई व्यवस्था के पायलट प्रोजेक्ट के लिए महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों का चयन किया है। 

सफल परीक्षण के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में लागू करने पर विचार किया जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उद्देश्य किसानों को खाद की उपलब्धता की पहले से जानकारी देना, अनावश्यक भागदौड़ कम करना और उर्वरकों की मांग के आधार पर आपूर्ति की वैज्ञानिक योजना तैयार करना है।

नई व्यवस्था में किसान मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी उर्वरक की अग्रिम जानकारी देंगे। बुकिंग स्वीकृत होने के बाद क्यूआर कोड या टोकन के माध्यम से निर्धारित केंद्र से उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा ।