PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खाते में आएगी पीएम किसान की 19वीं किस्त

 
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खाते में आएगी पीएम किसान की 19वीं किस्त

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। PM किसान योजना की आज 24 फरवरी को किश्त आने वाली है। इसके लिए देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने किसानों को SMS कर जानकारी दी है।  

आपको बता दें कि करोड़ों किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान स्कीम के तहत खाते में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 माह के अंतराल में 3 किस्तों में दी जाती है।

माननीय प्रधान मंत्री 24-2-25 को दोपहर 2:00 बजे PM किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। आपको  वेबकास्ट के माध्यम से नीचे  दिए गए  लिंक पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है

https://pmindiawebcast.nic.in/.

  आपका
शिवराज सिंह चौहान,
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालयमाननीय प्रधान मंत्री 24-2-25 को दोपहर 2:00 बजे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। आपको  वेबकास्ट के माध्यम से नीचे  दिए गए  लिंक पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है