Fashion Goals: अनन्या बिरला के 6 स्टाइलिश लुक्स, पैंट सूट से लेकर लहंगे तक बेस्ट
बिजनेस वुमन और सिंगर अनन्या बिरला के 6 ग्लैमरस लुक्स से लें फैशन इंस्पिरेशन। ऑफिस पार्टी, शादी और कैजुअल आउटिंग के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज। देखें तस्वीरें।
अनन्या बिरला ने ब्लैक कलर का पैंट सूट वियर किया है. उनका ये ऑल ब्लैक लुक काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रहा है. इस आउटफिट के साथ अनन्या ने न्यूड मेकअप किया है और ओपन हेयर में स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं.
1 / 6

अनन्या का ये सिंपल और सोबर लुक भी काफी बढ़िया है. इसमें उन्होंने बेज कलर की कोरियन स्टाइल पेंट वियर की है. साथ ही व्हाइट फुल स्लीव टॉप पहना है. गर्मियों के लिए ये आउटफिट काफी कंफर्टेबल है, जो आपको स्टाइलिश लुक भी देगा.
2 / 6

ऑफिस पार्टी के लिए आप अनन्या का ये लुक भी ट्राई कर सकती हैं. इसमें उन्होंने ब्लैक टैंग टॉप के साथ पोल्का डॉट वाला ब्लेजर वियर किया है, जिसमें रेड कलर का बो लगा है. इसके साथ अनन्या ने लूज फिट डेनिम जींस पहनी है जो लुक को एफर्टलेस बना रही है.
3 / 6

शादी फंक्शन के लिए अनन्या का ये ट्रेडिशनल आउटफिट भी कमाल का है. इसमें उन्होंने ब्राउन कलर का हैवी हैंड एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रेट फिट लहंगा पहना है. इसके साथ क्रोसेट टॉप और ऊपर से मैचिंग जैकेट स्टाइल की है.
4 / 6

अनन्या ने इस तस्वीर में शिमरी ओवरसाइज्ड टीशर्ट स्टाइल ड्रेस वियर की है. इस ड्रेस के साथ अनन्या ने लॉन्ग बूट्स वियर किए हैं और ग्लॉसी मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट किया है. आप भी इस फंकी लुक को ट्राई कर सकती हैं.
5 / 6

अनन्या बिरला कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंने ब्लैक कलर का शॉर्ट ड्रेस वियर की है, जिसका डीप नेक है. न्यूड मेकअप में अनन्या का लुक देखने लायक है. कम एक्सेसरीज़ के बाद भी उनका ये लुक ग्लैमरस लग रहा है.
6 / 6

