शेफ रणवीर बरार की बैंग-बैंग चिली चिकन रेसिपी; जानें सॉफ्ट और जूसी बनाने का राज

शेफ रणवीर बरार से सीखें क्रिस्पी बैंग-बैंग चिली चिकन बनाने की आसान रेसिपी। साथ ही जानें घर पर अमेरिकन और शेजवान स्टाइल सॉस तैयार करने का खास तरीका।

 
होममेड चिली चिकन

शेफ रणवीर बरार ने चिली चिकन की रेसिपी शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया है कि इसे बैंग-बैंग चिकन क्यों कहते हैं. चिकन लवर हैं तो उनकी बताई ये रेसिपी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए. चिली चिकन बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट-जूसी होता है. शेफ रणवीर बरार कहते हैं कि अगर आपको चिकन को थोड़ा ज्यादा क्रिस्प करना हो तो उसे कॉर्न स्टार्च से कोट कर सकते हैं. उन्होंने चिली चिकन के साथ ही परोसे जाने वाले सॉस तैयार करने का तरीका भी बताया है.

क्रिस्पी चिली चिकन के फ्लेवर बोल्ड होते हैं और इसके साथ शेफ ने दो जबरदस्त सॉस की रेसिपी भी शेयर की है. चिली चिकन स्पाइस और फ्लेवर का परफेक्ट बैलेंस है. तो चलिए देख लेते हैं पूरी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

चिकन मेरिनेशन के लिए

500 ग्राम चिकन थाई, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 छोटा चम्मच तेल, 1 बड़ा चम्मच अमेरिकन सॉस, 1 बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च (कुटी हुई), 2-3 लहसुन की कलियां (कद्दूकस की हुई), स्वादानुसार नमक.

अमेरिकन स्टाइल सॉस के लिए

2-3 बड़े चम्मच मेयोनीज, 2 बड़े चम्मच हॉट सॉस, 1 बड़ा चम्मच स्वीट चिली सॉस, 1 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप.

शेजवान स्टाइल सॉस के लिए

2 बड़े चम्मच सफेद तिल, 1-2 छोटे चम्मच चिली ऑयल, 1 तिहाई कप भुनी हुई मूंगफली, 1-2 छोटे चम्मच डार्क सोया सॉस, थोड़ा पानी, 1 हरी मिर्च (मोटी कटी हुई), 1-2 बड़े चम्मच हरा प्याज (मोटा कटा हुआ), 2 बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), 2 बड़े चम्मच हरा प्याज (कटा हुआ), 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई), ½ इंच अदरक (छिला और बारीक कटा हुआ), 1-2 छोटे चम्मच माल्ट विनेगर, 1-2 छोटे चम्मच डार्क सोया सॉस, 1-2 बड़े चम्मच चिली ऑयल, 2 बड़े चम्मच बचा हुआ अतिरिक्त तेल, 1 बड़ा चम्मच तैयार पेस्ट, 1-2 बड़े चम्मच पानी, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल.

चिकन पकाने के लिए

हल्का तलने के लिए तेल, मैरीनेट किया हुआ चिकन,

गार्निश के लिए इन्ग्रेडिएंट्स

खीरा (कटा हुआ), सफेद तिल, चिली ऑयल, धनिया पत्ती,

चिली चिकन की रेसिपी

चिकन मेरिनेशन

चिकन में हल्के-हल्के कट लगा लें. अब एक कटोरे में चिकन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तेल, देगी लाल मिर्च पाउडर, कुटी हुई काली मिर्च, लहसुन और स्वाद के मुताबिक नमक डालकर अच्छी तरह मैरिनेट करें.

अमेरिकन स्टाइल सॉस

एक कटोरे में मेयोनीज, हॉट सॉस, स्वीट चिली सॉस और टोमेटो केचप डालकर अच्छी तरह मिला लें. ये सॉस थोड़ा सा मेरिनेट चिकन में डालकर भी मिला दें.

शेज़वान स्टाइल सॉस के लिए

  • एक कटोरे में सफेद तिल, चिली ऑयल, भुनी हुई मूंगफली, डार्क सोया सॉस और थोड़ा पानी डालें. इसे तैयार करके रख दें.
  • अब हरी मिर्च, हरा प्याज, अदरक, माल्ट विनेगर, डार्क सोया सॉस, चिली ऑयल और बचा हुआ तेल डालकर अच्छी तरह सारी चीजें मिला लें.
  • इन सारी चीजों के मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर जार में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
  • एक कटोरे में तैयार किया गया पेस्ट, पानी और सफेद तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें.

चिकन पकाने का तरीका

एक पैन में तेल गरम करें. इसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डालकर दोनों तरफ से 4-5 मिनट तक पका लें. जब तक ये पूरी तरह पक जाए. ये अंदर से सॉफ्ट बाहर से हल्का क्रिस्प रहेगा. 

ऐसे करें चिकन को सर्व

अब चिकन को सर्विंग प्लेट में निकालें. इसे कटे हुए खीरे, सफेद तिल, चिली ऑयल और धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें. इसके साथ तैयार करके रखा गया अमेरिकन और शेज़वान सॉस सर्व करें.गरमागरम चिकन चिली एंजॉय करें.