Best Haircut for Your Face Shape: अपने चेहरे की बनावट के अनुसार चुनें परफेक्ट हेयरकट; राउंड से लेकर ओवल फेस तक, यहाँ देखें बेस्ट ऑप्शंस

क्या आप नया हेयरकट लेने की सोच रहे हैं? बिना सोचे-समझे ट्रेंड फॉलो करने के बजाय अपने फेस शेप (राउंड, ओवल, स्क्वायर) के अनुसार सही हेयरस्टाइल चुनें। जानें ब्यूटी एक्सपर्ट्स की राय कि कौन सा कट आपके फीचर्स को उभारेगा और आपको देगा एक अट्रैक्टिव लुक।

 
Beauty Tips for Women

हेयरकट सिर्फ नया लुक ही नहीं देता बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी को चेंज कर देता है. ऐसे में कई लड़कियां हर बार नया-नया हेयरकट ट्राई करती हैं. कुछ हेयरकट उनके फेस को सूट करते हैं तो किसी को करवा कर वो गिल्ट में चली जाती हैं. क्योंकि कई बार हम ट्रेंड में चल रहे हेयरकट को बिना सोचे-समझे चुन लेते हैं, जिससे लुक उतना अच्छा नहीं लगता जितना उम्मीद होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर हेयरकट अलग-अलग फेस शेप पर सूट करते हैं. हर व्यक्ति का चेहरा अलग आकार का होता है, किसी का राउंड, किसी का ओवल तो किसी का स्क्वायर. ऐसे में अगर हेयरकट चेहरे के शेप के हिसाब से चुना जाए तो पूरा लुक ज्यादा बैलेंस्ड और अट्रैक्टिव दिखाई देता है.

ब्यूटी एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फेस शेप के अनुसार हेयरकट चुनने से चेहरे के फीचर्स उभरकर सामने आते हैं. सही हेयरस्टाइल न केवल आपके लुक को स्टाइलिश बनाता है बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है. इसलिए हेयरकट करवाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके चेहरे का शेप क्या है और उसके अनुसार कौन-सा हेयरकट आप पर सबसे ज्यादा सूट करेगा. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं किस फेस शेप के लिए कौन सा हेयरकट है बेस्ट.

राउंड फेस शेप 

राउंड फेस में चेहरा गोल और गाल थोड़े भरे हुए दिखते हैं. ऐसे फेस पर लेयर्ड कट, लॉन्ग लेयर्स, लॉन्ग बॉब (Lob) या साइड पार्टिंग वाले हेयरकट अच्छे लगते हैं. ये हेयरकट चेहरे को थोड़ा लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करते हैं.

ओवल फेस शेप 

ओवल फेस शेप को सबसे बैलेंस्ड माना जाता है, इसलिए इस पर लगभग हर तरह का हेयरकट अच्छा लगता है. महिलाएं बॉब कट, लेयर्ड कट, वेवी हेयरकट या फ्रिंज बैंग्स आसानी से ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि ये चेहरे की नेचुरल शेप को और निखारते हैं.

स्क्वायर फेस शेप 

स्क्वायर फेस में जॉ लाइन काफी स्ट्रॉन्ग और चौड़ी होती है. ऐसे में सॉफ्ट लेयर्स, कर्ली या वेवी हेयरकट और साइड बैंग्स अच्छे लगते हैं. ये हेयरकट चेहरे के एंगल्स को थोड़ा सॉफ्ट और बैलेंस्ड दिखाने में मदद करते हैं.

हार्ट फेस शेप

हार्ट शेप फेस में माथा थोड़ा चौड़ा और ठुड्डी पतली होती है. इस फेस पर चिन-लेंथ बॉब, सॉफ्ट वेव्स और साइड-स्वेप्ट बैंग्स अच्छे लगते हैं. इससे चेहरे का बैलेंस बेहतर दिखाई देता है.

डायमंड फेस शेप

डायमंड फेस में चीकबोन्स ज्यादा उभरे हुए होते हैं और माथा व ठुड्डी थोड़ी पतली होती है. ऐसे फेस पर लेयर्ड हेयरकट, शोल्डर लेंथ हेयर या सॉफ्ट कर्ल्स अच्छे लगते हैं, जो चेहरे की शेप को बैलेंस और स्टाइलिश बनाते हैं.